जांजगीर-चाम्पा

क्राइम ब्रांच बनकर ठगी! पुलिस की चेतावनी : चेन और अंगूठी उतारने वालों से रहें सावधान

जांजगीर-चांपा। जिले में सक्रिय चोर और उठाईगिरी गिरोह को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को रोक रहे हैं और चेकिंग के नाम पर उनके सोने के गहने उतरवाकर फरार हो जा रहे हैं।

Advertisement

बताया गया है कि हाल ही में बिलासपुर क्षेत्र में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई थीं, जहां आरोपियों ने आगे पुलिस चेकिंग होने की बात कहकर लोगों को झांसे में लिया और सोने की चेन व अंगूठी उठाकर भाग निकले। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में पुलिस अधिकारी चेकिंग के नाम पर आम नागरिकों के पहने हुए गहने नहीं उतरवाते।

Advertisement

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से सतर्क रहें। यदि कोई खुद को क्राइम ब्रांच या अन्य पुलिस अधिकारी बताकर गहने उतरवाने की कोशिश करता है, तो तुरंत नजदीकी थाना या चौकी में सूचना दें। सतर्कता ही इस तरह की वारदातों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

Related Articles

Back to top button