जांजगीर-चाम्पा

बारात से लौट रही स्कार्पियो ट्रक से भिड़ी, 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : जांजगीर-चांपा के नवागढ़ क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, सभी मृतक एक शादी-बारात से लौट रहे थे, हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे सुकली के पास स्कार्पियो और ट्रक के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कार्पियो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें –

  1. विश्वनाथ देवागन (43 वर्ष)
  2. राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष, आर्मी जवान)
  3. पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष, आर्मी जवान)
  4. भूपेंद्र साहू (40 वर्ष)
  5. कमलनयन साहू (22 वर्ष)

सभी मृतक नवागढ़ नगर पंचायत के सड़क पारा, शांतिनगर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि जयराम देवागन की बारात नवागढ़ से पंतोरा गई थी। बारात से लौटते समय स्कार्पियो (CG11 BS 3974) और ट्रक (OD23 P 6037) की आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

 

SP विजय पांडे के अनुसार, मृतकों का पंचनामा और पोस्टमार्टम जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है। ट्रक और स्कार्पियो दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।नवागढ़ क्षेत्र में हुए इस ह्रदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। मृतकों के परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट गया है, और फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

 

Related Articles

Back to top button