देश

अंतरिक्ष में आज तीसरी बार उड़ान भरेंगी भारतवंशी सुनीता विलियम्स..

Advertisement

वॉशिंगटन :  भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलयम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में जाने को तैयार हैं। बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान मंगलवार सुबह अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केप कैनवेरल केंद्र से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होगा।

Advertisement
Advertisement

सुनीता क्रू के रूप में प्रशिक्षण पूरा कर चुकी हैं। 58 वर्षीय सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर भी अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे।

Advertisement

अंतरिक्ष अभियान शुरू करने से पहले सुनीता ने कहा कि वह लंबे समय से इस क्षण की प्रतीक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचेंगी तो यह अपने घर में वापस आने जैसा होगा।

Advertisement

अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार, मंगलवार सुबह 8:04 बजे यूनाइटेड लॉन्च अलाइंस एटलस वी रॉकेट से लॉन्च होगा।

15 मई को धरती पर वापस आने से पहले दोनों अंतरिक्ष में आठ दिन बिताएंगे। 4.56 मीटर व्यास वाले इस अंतरिक्ष यान में कुल चार अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने की क्षमता है।

विलियम्स ने कहा, हम सब अंतरिक्ष में जाने को पूरी तरह तैयार हैं। इस यात्रा का भागीदार बनने पर हमारा परिवार व दोस्त खुश और गर्वान्वित हैं। 2006 और 2012 में भी अंतरिक्ष में जा चुकी हैं सुनीता

वह इससे पहले 2006 और 2012 में भी अंतरिक्ष में जा चुकी हैं और वहां कुल 322 दिन बिताए हैं। वह महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में सात स्पेस वाक के साथ 50 घंटे 40 मिनट का रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं, जिसे बाद में पेगी व्हिटसन ने तोड़ दिया।

अगर यह अभियान सफल होता है तो एलन मस्क के स्पेस एक्स के बाद अंतरिक्ष के लिए चालक दल संचालन की सुविधा उपलब्ध कराने वाली यह दूसरी प्राइवेट फर्म होगी। दीपक पांड्या और बोनी पांड्या के घर पैदा हुईं सुनीता

सुनीता का जन्म अमेरिका के ओहियो के यूक्लिड में भारतवंशी न्यूरोएनाटोमिस्ट दीपक पांड्या और बोनी पांड्या के घर हुआ था। दीपक पांड्या गुजरात के मेहसाणा से अमेरिका शिफ्ट हो गए थे।

सुनीता को 1987 में अमेनिकी नौसेना में कमीशन मिला था। इसके बाद 1988 में अंतरिक्ष यात्री के रूप में उनका चयन नासा में हो गया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button