देश

लैंडिंग के दौरान इंडिगो की फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : इंडिगो की एक फ्लाइट को गुरुवार (15 जून) को गुजरात के अहमदाबाद में लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक का सामना करना पड़ा। फ्लाइट बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी। इस फ्लाइट को सुरक्षित रूप से उतारा गया है और ग्राउंडेड घोषित किया गया है। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इंडिगो ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6595 अहमदाबाद में उतरते समय टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई। आवश्यक आंकलन और मरम्मत के लिए विमान को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया। एयरलाइंस ने कहा कि संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement

इससे पहले 11 जून को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के एक प्लेन का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। डीजीसीए ने कहा है कि हादसे के बाद विमान की उड़ान पर रोक लगा दी गई है और घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement

कोलकाता से आया प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। इंडिगो का विमान A321-252NX (Neo) एयरक्राफ्ट फ्लाइट संख्या- 6E-6183 की उड़ान पर कोलकाता से दिल्ली आ रहा था। दिल्ली में लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। घटना दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे 27 पर हुई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button