देश

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के फौजियों में हुई झड़प…दोनों ओर के 30 सैनिक घायल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अरुणाचल से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हो गई है। इस झड़प में दोनों देशों के करीब 30 जवान घायल हो गए हैं। हालांकि, भारतीय सेना ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय कैंप में घुसकर भारतीय जवानों पर हमला किया है। यह घटना शुक्रवार 9 दिसंबर की है।

Advertisement
Advertisement

भारतीय सैनिकों को उकसाने की कोशिश की

Advertisement

ये घटना 9 दिसंबर की बतायी जा रही है, लेकिन इस पूरी घटना को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था, लेकिन अब ये खबर आ रही है कि दोनों देशों के बीच झड़ंप हुई है। झड़प के बाद दोनों देशों के जवान पीछे हट गय हैं।

इधर इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के सैनिक स्तर पर उच्च अधिकारियों की बैठक भी हुई है।  जानकारी के मुताबिक 600 से ज्यादा चीनी जवानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय जवानों ने जवाब देते हुए सभी चीनी सैनिकों को पीछे खदेड़ दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button