बिलासपुर

एक टुल्लू पंप और खाली गैस सिलेंडर समेत, 8 बॉयलर मुर्गा चुराने के दो आरोपी पचपेड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुर्गा उदरस्थ टुल्लू पंप और सिलेंडर बरामद

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। पचपेड़ी पुलिस ने एक मुर्गा दुकान से दरवाजा तोड़कर आठ बॉयलर मुर्गा, एक खाली गैस सिलेंडर, और टुल्लू पंप चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के गोडाडीह मैं रहने वाले अमीन चंद लहंगे पिता भैरव प्रसाद ने पचपेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मुर्गा दुकान से 23 और 24 जनवरी की दरमियानी रात को उसकी दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर मुर्गा दुकान के अंदर घुस कर 8 नग बायलर मुर्गा एक नग खाली सिलेंडर और एक टुल्लू पंप (जिसकी कुल कीमत ₹5000 होती है) अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के पश्चात उनके मार्गदर्शन में पतासाजी का सिलसिला शुरू किया गया।। सिलाई में पुलिस की नजर रामकुमार केवट और दुर्योधन केवट पर पड़ी।

Advertisement
Advertisement

पुलिस को दोनों ही संदेही लगे। इस पर उनसे पूछताछ शुरू की गई तो उन्हें अपना जुर्म स्वीकार करते देर नहीं लगी। उन्होंने स्वीकार किया कि अमीर चंद लहरें के मुर्गा दुकान से 8 नग मुर्गा 1 नग पुराना टुल्लू पंप और एक खाली गैस सिलेंडर उनके द्वारा चोरी किया गया है। उन्होंने बताया कि दुकान से चोरी किया 8 नग मुर्गा उन्होंने पका कर खा लिया है। पुलिस ने उनसे छुपा कर रखे हुए खाली गैस सिलेंडर और टुल्लू पंप को बरामद किया है। आरोपियों को 26 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button