देश

यूपी के किस शहर में आज से बंद हो जाएगी.. शराब और मांस मछली की बिक्री

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ : भगवान श्रीराम की जन्‍मभूमि अयोध्या और शिव की नगरी काशी (वाराणसी) के विकास की कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के 22 वार्डों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित किया. उत्तर प्रदेश शासन के धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्‍य सचिव अवनीश कुमार अवस्‍थी ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया. अवस्‍थी ने बताया कि इस आदेश के प्रभावी होने से अधिसूचित क्षेत्र (नगर निगम के 22 वार्ड) में शराब और मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लग जाएगा. राज्य सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि मथुरा वृंदावन केवल देश ही नहीं वरन विश्व के पवित्र पर्यटन स्थलों में आता है। यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने पवित्र देव भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं इसे देखते हुए ही यह प्रतिबंध लगाया गया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button