अम्बिकापुरछत्तीसगढ़

भेंट मुलाकात में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत की मांगों पर लगी मुहर,सीएम ने सीतापुर विधानसभा के लिए की कई घोषणाएं……

अम्बिकापुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज सीतापुर के सरमना पहुंचे। यहां सरई पेड़ की छांव के नीचे मुख्यमंत्री ने बैठकर लोगों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जाना। वहीं शासकीय योजनाओं का जीवन पर प्रभाव को भी जानने का प्रयास मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया। इस दौरान सरमना गौठान से जुड़कर काम कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री श्री बघेल रूबरू हुए। यहां महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में ही अनेक तरह की आर्थिक गतिविधियों का संचालन कर रही हैं और वे आर्थिक रूप से संबल बन रही हैं। आत्मविश्वास से लबरेज महिलाओं की बातें सुनकर मुख्यमंत्री श्री बघेल सहसा बोल उठे कि मेहनत का जब फल मिलता है तो आत्मविश्वास बढ़ता ही है।

Advertisement

गौरतलब है कि बीते 4 मई से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश से सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू किया है। इस भेंट-मुलाकात अभियान में मुख्यमंत्री आमजनता से सीधे संपर्क साध रहे हैं और संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि शासकीय योजनाएं जमीनी स्तर पर क्रियान्वयित हो भी रही हैं या नहीं। शासकीय योजनाओं का लाभ आमजन को कितना मिल पा रहा है और जनता अब भी किन समस्याओं से जूझ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री का आज सरमना पहुंचना हुआ। मुख्यमंत्री ने गौठान की स्थिति पर जानकारी ली। वहीं महिलाओं से गौठान में संचालित गतिविधियों को जाना। गौठान से जुड़कर काम कर रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में जो गोबर खरीदी जा रही है, उससे वे वर्मी कम्पोस्ट के रूप में जैविक खाद का निर्माण कर रही हैं। खाद बेचकर अब तक समूह को 68 हजार का लाभ हुआ है। वहीं गौठान में ही मुर्गीपालन, बटेर पालन किया जा रहा है। इससे उन्हें एक लाख 65 हजार रुपये का आर्थिक लाभ हो चुका है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें मुर्गीपालन में अब तक सबसे अधिक लाभ हुआ है। प्रतिदिन औसतन 150 नग अंडा की बिक्री 6 रुपये प्रतिनग अंडा के लिहाज से वे करती हैं।

Advertisement
Advertisement

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गोबर से उत्पाद बनाने के साथ मुर्गीपालन, बटेर पालन तो कर ही रही हैं। फिनाइल बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई भी की जा रही है। इसके अलावा अब समूह नए अवसर भी तलाश रही हैं। इस कड़ी में वे मछलीपालन और सुकर पालन की भी योजना बना रही हैं। यह सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित किया।

Advertisement

सीएम भूपेश बघेल ने की विभिन्न घोषणाएं : सीएम भूपेश बघेल ने माड़ नदी भंडार डाँड़ में एनीकट, बतौली से करदना तक सड़क चौड़ीकरण, चिरगा मोड़ से NH43 तक सड़क निर्माण, बतौली को राजस्व अनुभाग बनाने परीक्षण करने और संभव न हो तो लिंक कोर्ट शुरू करने जैसी बड़ी घोषणाएं की

Advertisement

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंगरैलगढ़ में भी कई बड़ी घोषणाएं भी की। इनमें मंगरैलगढ़ भौंराडांड मांड नदी तक सड़क निर्माण, मंगरैलगढ़ मांड नदी पर एनीकट निर्माण, मंगरैलगढ़ प्राथमिक एवं मीडिल स्कूल के नए भवन का निर्माण, केरजू में पुलिस चौकी की स्थापना, सीतापुर में ऑडिटोरियम का निर्माण, मंगरैलगढ़ में 25 लाख के सामुदायिक भवन के निर्माण जैसी बड़ी घोषणाएं शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने जताया मुख्यमंत्री आभार : कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने सीतापुर को दी गयी सौगातों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। मंत्री श्री भगत ने कहा कि दौरा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारी मांगों को पूरा करते हुए यह घोषणाएं की है जो जनता के हित में है। मैं भूपेश बघेल जी आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने सीतापुरवासियो को ये सौगात दी है, मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सरगुजा क्षेत्र में विकास की नई लहर देखने को मिलेगी, सभी सीतापुर वासियों की तरफ से मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button