देश

अमृतपाल सिंह के मामले में अभी भी हवा में हाथ पैर मार रही पुलिस… एक करीबी हत्थे चढ़ा

(शशि कोन्हेर) : पंजाब में काफी दिनों से फरार चल रहे खालिस्तानी समर्थक और अलगाववादी अमृतपाल सिंह के करीब पपलप्रीत सिंह को दिल्ली से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने अंजाम दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमृतपाल की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उसके साथ एक और शख्स नजर आया था। बाद में इस बाद की पुष्टि हुई थी कि वह शख्स कोई और नहीं, बल्कि पपलप्रीत सिंह है।

Advertisement

बता दें कि पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह उसके साथियों पर पहली बार 18 मार्च को कार्रवाई की थी। हालांकि उस दौरान अमृतपाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। बाद में अमृतपाल सिंह अपनी लोकेशन लगातार बदलने लगा था। इसी क्रम में उसकी हाईवे से एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें उसके साथ एक अन्य पगड़ीधारी शख्स नजर आ रहा था। बाद में जानकारी सामने आई कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि अमृतपाल सिंह का राइटहैंड पपलप्रीत सिंह हैं। बताया जाता है कि अमृतपाल उसे अपना मेंटर मानता है और वह उसका मेन हैंडलर भी है।

Advertisement
Advertisement

सिर्फ इतना ही नहीं, अमृतपाल सिंह आईएसआई के भी संपर्क में रहा है। वह आईएसआई की मदद से पंजाब में खालिस्तान का माहौल बनाने और यहां पर आतंकवाद फैलाने की साजिश में जुटा हुआ है। जानकारी के मुताबिक वह पहले शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) का सदस्य भी रह चुका है, हालांकि बाद में उसने पार्टी छोड़ दी थी। यह मामला साल 2017 का है। उसके ऊपर पहले से ही देशद्रोह के मामले दर्ज हैं। उसे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement

गौरतलब है कि वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस काफी समय से जुटी हुई है। हालांकि अभी तक इस मामले में सफलता हाथ नहीं लग सकी है। पपलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल की गिरफ्तारी की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों में अमृतपाल के कई वीडियोज सामने आए हैं। इसमें वह अलग-अलग गेटअप में दिख रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button