देश

झारखंड प्रदेश के कांग्रेस नेताओं में, मची है जमकर…….!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रांची – झारखंड प्रदेश कांग्रेस में फिर से जूतम-पैजार हो रहा है। नेता-कार्यकर्ता, प्रवक्‍ता सब एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हैं। हालत यह है कि बागियों की एक पूरी जमात कभी भी कुछ भी करने को तैयार है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवेश प्रवक्ता रह चुके तीन नेताओं आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हर दिन तीन बार आरपीएन सिंह से बात करते हैं जो कि पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए हैं।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के इन नेताओं ने कहा कि अगर यह बात प्रमाणित नहीं हुई तो वे थूककर चाटने के लिए तैयार हैं। इसी दौरान उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और प्रदीप कुमार बलमुचु को कोर्डिनेशन कमेटी में शामिल करने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि पार्टी छोड़कर गए लोगों को चंद घंटों के अंदर ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कैसे दे दी गई। हालांकि यह निर्णय भी केंद्रीय नेतृत्व का ही रहा है।

Advertisement

सोनिया गांधी के नेतृत्व को करिश्माई बताते हुए दुबे ने कहा कि कुछ लोग उन्हें गुमराह कर रहे हैं। ऐसे निर्णयों से कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान हो रहा है। राजेश गुप्ता ने कहा कि 29 मार्च को ग्रासरूट कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पुराने विधानसभा में किया गया है जहां संगठन की मजबूती पर चर्चा होगी। तीनों नेताओं ने पांचों प्रमंडलों में अभी हुए संवाद कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि सभी मंचों से एक ही तरह के लोगों को बोलने का मौका दिया गया कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button