देश

दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रेखा ने आलिया भट्ट को यूं दिया आशीर्वाद, ये सितारे भी पहुंचे

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मुंबई में सोमवार को दादासाहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। इनमें रेखा, आलिया भट्ट, श्रेयस तलपड़े, रोनित रॉय और मोहित चौहान सहित अन्य हैं।

Advertisement
Advertisement

इवेंट से सितारों की तस्वीरें सामने आई हैं। एक वीडियो में वरुण धवन औरर अनुप खेर गले मिलते दिखे हैं। अनुपम खेर ने वरुण के माथे पर किस किया और फिर दोनों मुस्कुरा कर वहां से चल देते हैं। अनुपम खेर ने ब्लैक शर्ट, मैचिंग टाई, ग्रे ब्लेजर और पैंट पहना था। जबकि वरुण ने शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट और पैंट मैचिंग किया।

Advertisement

रेखा ने आलिया को दिया आशीर्वाद
कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी इवेंट में शामिल हुए। वह ट्रेडिशन लुक में दिखे। उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ व्हाइट धोती और ब्लैक शूज कैरी किए। अवॉर्ड समारोह में रेखा को सम्मानित किया गया। उन्होंने गोल्डन और व्हाइट कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं आलिया सफेद रंग की साड़ी में दिखीं। आलिया और रेखा फंक्शन में काफी देर तक बातें करते हुए दिखीं। रेखा ने अपने हाथों आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। वह आलिया को गले लगाती हैं और आशीर्वाद देती हैं।

Advertisement


वरुण और अनुपम की फिल्में
वरुण की आने वाली फिल्म की बा करें तो नितेश तिवारी की सोशल ड्रामा ‘बवाल’ है। इसमें उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर हैं। इसके अलावा राज एंड डीके की वेब सीरीज में वह दिखाई देंगे। यह वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का हिंदी वर्जन है। अनुपम खेर की फिल्म ‘शिव शास्त्री बाल्बो’ हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ नीना गुप्ता, नरगिस फाखरी और शारिब हाशमी हैं। अनुपम खेर की आने वाली फिल्म विवेक अग्निहोत्री के साथ ‘द वैक्सीन वॉर’ और कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button