देश

अलीगढ़ में भाजपा नेत्री रूबी आसिफ ने दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर रखा व्रत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : गणेश प्रतिमा घर में स्थापित कर चर्चाओं में रहीं बीजेपी लीडर रूबी आसिफ खान  ने अब दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूर्जा-अर्चना शुरू कर दी है। सोमवार को पहले नवरात्रि में उन्होंने व्रत रखकर विधि विधान से पूजन किया। पूरे नवरात्रि व्रत रखने को संकल्प लिया है।

Advertisement
Advertisement

BJP Mahila Morcha Jaiganj Mandal की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ RSS के Muslim National Forum की जिला संयोजक भी हैं। गणेश प्रतिमा स्थापित करने और विसर्जन को लेकर वह चर्चाओं में रहीं। उलेमा और मौलानाओं पर उन्होंने धमकाने के आरोप लगाए, जान का खतरा भी बताया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। अब उन्होंने घर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है।

Advertisement

नौ दिन पूजा अर्चना कर देश के अमन चैन की करेंगी दुआ

Advertisement

रूबी ने बताया कि प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से नौ दिन पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन के लिए प्रार्थना करेंगी। फतवा जारी करने वाले मौलवियों को सद्बुद्धि देने के लिए भी दुआ करेंगी। ईश्वर और अल्लाह से प्रार्थना और दुआ कर रही हैं। देश में अमन-चैन रहे, हिंदू-मुस्लिम सब मिलजुल कर रहें, दोनों धर्मों के त्योहार मिलजुल कर मनाएं जाएं, यही प्रार्थना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button