रायगढ़
रायगढ़ में फिर अवैध अफीम खेती का खुलासा, लैलूंगा के खेत में मिली फसल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तमनार ब्लॉक के बाद अब लैलूंगा क्षेत्र में भी अफीम की फसल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
ताजा मामला लैलूंगा ब्लॉक के नवीन घटगांव का है, जहां एक किसान के खेत में करीब 50 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई।
प्रशासन के अनुसार, अवैध खेती को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है और जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने न केवल प्रशासन की चिंता बढ़ाई है, बल्कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।




