रायगढ़

इंसान और हाथियों के बीच अनोखा तालमेल, आवाज सुनकर जंगल लौटे हाथी, वीडियो वायरल

रायगढ़ जिले से इंसान और जंगली जानवरों के बीच तालमेल की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है।
यहां हाथी मित्र दल ने जब सड़क पर खड़े हाथियों से कहा चलो जी, जंगल अंदर जाओ, रोड पर खड़ा नहीं होते हैं, तो सबकी हैरानी के बीच हाथी सच में जंगल की ओर बढ़ गए।

Advertisement

यह घटना 27 अक्टूबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, छाल रेंज के बोजिया परिसर में हाथी मित्र दल निगरानी पर निकला था। इसी दौरान उन्होंने देखा कि करीब 15 हाथियों का झुंड, जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, गड़ाइनबहरी और औरानारा के बीच कच्चे रास्ते पर खड़ा है।

Advertisement

 

दल के सदस्यों ने बिना हल्ला किए, सिर्फ आवाज लगाई, और आश्चर्यजनक रूप से हाथी धीरे-धीरे जंगल की दिशा में लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिखता है कि इंसान और हाथियों के बीच न कोई डर था, न आक्रोश – बस आपसी समझ और शांति का भाव। स्थानीय लोग इसे मानव-हाथी संवाद का दुर्लभ उदाहरण बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर इंसान उन्हें डराए नहीं, तो हाथी भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते।

 

Related Articles

Back to top button