रायगढ़

आमाघाट अवैध अफीम खेती मामले में बड़ी सफलता, झारखंड से फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस को आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में बड़ी सफलता मिली है। इंटरस्टेट कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झारखंड से एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Advertisement

मामला तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट का है, जहां पहले ही पुलिस ने 60 हजार से ज्यादा अफीम के पौधे और 3 किलो से अधिक तैयार अफीम जब्त की थी। इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम को ओडिशा और झारखंड रवाना किया गया था।

Advertisement

साइबर और तमनार पुलिस की संयुक्त टीम ने झारखंड के पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी एमानुएल भेंगरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध अफीम खेती में संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार एक अन्य आरोपी सीप्रियन भेंगरा अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी है।

 

Related Articles

Back to top button