रायगढ़
कॉलोनी में हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, महिला-युवक समेत चार नाबालिग गिरफ्तार

रायगढ़ के गजानंदपुरम कॉलोनी में 18 अप्रैल को हुए बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में चार नाबालिग समेत एक महिला कुसुम एक्का और युवक सुरज अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।
पीड़ित मनोज ओझा के घर से करीब ₹2.5 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। जांच में पता चला कि नाबालिगों को चोरी के लिए महिला और युवक ने उकसाया था। आरोपियों के पास से ₹87,000 नगद, मोबाइल और साइकिल जब्त की गई है।
पुलिस ने नाबालिगों को सक्षम न्यायालय में पेश किया है, जबकि अन्य आरोपियों पर सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच और गिरफ्तारी में कोतवाली थाना, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका रही।




