रायगढ़

ऑपरेशन आघात : ओडिशा से लाई गई 98 नशीली इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मरीन ड्राइव रोजगार कार्यालय के पास दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 5 हजार 953 रुपये बताई गई है।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मनीष डंडरिया, निवासी झारसुगुड़ा ओडिशा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी ओडिशा से नशीली इंजेक्शन लाकर रायगढ़ में बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी इंजेक्शन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं इंजेक्शन की सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आम नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button