छत्तीसगढ़

IG, SP मौके पर करे समस्याओं का समाधान, ढ़ाई साल में हर किसी का होगा तबादला, सीएम ने दिए निर्देश….


रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आईजी/एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहद तल्ख तेवर दिखाया। उन्होंने साफ कर दिया है कि कोई भी पुलिस अफसर या कर्मचारी ढ़ाई साल से ज्यादा एक ही जगह पर नहीं जमे रहेगा, उसका तबादला निश्चित तौर पर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी रेंज के आईजी और जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया है कि वे हर सप्ताह आम जनता से मिलेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर उसका निराकरण भी करेंगे।

Advertisement

सीएम बघेल ने आज आईजी/एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पुलिस का जुड़ाव सीधे जनता से होना चाहिए, ना कि अपराधियों, माफियाओं और काला कारोबार करने वालो से। सीएम बघेल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से की अपेक्षा, उनकी पुलिसिंग में कड़ाई और आचरण में मानवीय संवेदना झलकनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को आदेश दिया है कि सभी एसपी को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। सीएम ने कहा कि खासतौर पर प्रदेश की महिलाओं, युवतियों और बच्चों को पूरी तरह सुरक्षित होने का अहसास होना चाहिए। सरकार का फ़ोकस महिला सुरक्षा पर है। उन्हें पुलिस पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने किया प्रश्न, महिला सुरक्षा एप की क्या प्रगति है। इसका लाभ महिलाओं को मिलना चाहिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी रेंज के आईजी को निर्देशित किया है कि प्रदेश में सुशासन चाहिए, तो सबसे पहले सुरक्षा का भाव जागृत करना होगा। यदि पुलिस इस काम को नहीं संभाल पाती है, तो दिक्कतें आती रहेंगी। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिन पुलिस कर्मियों के खिलाफ आक्रोश है, तत्काल उनका तबादला किया जाए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button