छत्तीसगढ़बिलासपुर

मस्तूरी में कांग्रेस को बड़ा झटका: कांग्रेसियों समेत पुरे गांव ने थामा भाजपा का दामन… विधायक डॉ बांधी ने पहनाया भगवा गमछा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां एक पुरे गांव के लोगो ने कांग्रेस के काम और अनदेखी से नाराज़ होकर भाजपा का दामन थाम लिया । इस दौरान छ.ग. विधानसभा के उप-नेता प्रतिपक्ष व मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी ने सभी ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वह कांग्रेस की रीति नीति से नाराज है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार पूरी तरह से फेल है इसलिए वह रमन सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं और पूरे गांव ने निर्णय लेते हुए भाजपा में जाने का मन बनाया है और आज सभी  मस्तूरी विधायक के समक्ष भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।

Advertisement

ज्ञात हो कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम सीपत में आगमन हुआ था  जिसके कुछ दिन  बाद सीपत मंडल के ग्राम हिंडाडीह  के 107 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया इसके बाद एक और बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है जिसमें बेलपान खपरी के पूरे गांव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का निर्णय लिया और कहा कि हम पहले कांग्रेसी थे और कांग्रेस को वोट देते थे लेकिन अब हमें कांग्रेस पर भरोसा नहीं रहा इसलिए हम पूरे ग्रामीण एक साथ भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।

Advertisement


ग्राम पंचायत बेलपान खपरी के 1200 जनसंख्या में से लगभग पुरे गांव के कांग्रेसियों ने रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी एवं विधानसभा स्तरीय पदाधिकरी मस्तूरी व लोहर्सी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा प्रवेश कर,कांग्रेस बड़ा झटका दिया मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। जिस तरह से पुरे के पुरे गांव ने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली से नाराज होकर भाजपा का दामन थामा है यह कांग्रेस के लिए मंथन का विषय है।

Advertisement

      
इस अवसर पर  मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी समेत दिलेन्द्र कौशिल, सीपत मंडल महामंत्री राम नाथ तिवारी, शिव जगत,जयराम नगर गतौरा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि विनोद शर्मा , मस्तूरी मंडल महामंत्री पवन श्रीवास दुर्गेश देवांगन, रिंकू त्रिपाठी,  राजकुमार पात्रे राधे कृष्ण पटेल जग्गू राम पटेल जोहित राम, गुमान सिंह, बिहारी लाल, ओम प्रकाश, भोलाराम, सुलथु राम, फिरतीन बाई, गंगाराम,  राजाराम, भरत रजक, फिरतु ध्रुव, तीज राम रजक, मनमत बाई, अंजनी जगत, राजकुमारी, सुकवारा बाई, मोना देवी सहित  बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

2018 के चुनाव में मिले थे केवल 93 वोट

पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो खपरी ग्राम पंचायत से भाजपा को केवल कुछ ही वोट मिलते थे
2018 में भाजपा को इस पंचायत से 93 वोट मिले थे वहीं 2013 विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस पंचायत से 105 वोटो पा कर संतोष करना पड़ा था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button