देश

नौकरानी को अपंग होने तक पीटने वाली आईएएस की पत्नी और भाजपा नेत्री हुई गिरफ्तार…..

(शशि कोन्हेर) : रांची – झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा पुलिस ने एक युवती को प्रताड़ित करने के मामले में पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। महिला से थाना में पूछताछ की जा ही है। इस मामले में सीमा पात्रा के अलावा उसकी बेटी की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि सीमा पात्रा से पूछताछ के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का कोट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया था। पीड़िता को फिर से रिम्स में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता गुमला की रहने वाली है। आठ साल पहले वह रांची में रहकर लोगों के घरों का काम करती थी। इसी बीच पीड़िता आरोपित सीमा पात्रा के घर काम मांगने पहुंंची।

Advertisement
Advertisement

पीड़िता को काम तो मिल गया लेकिन उसे नहीं पता था कि वह इसके बाद आरोपित के घर से कभी बाहर नहीं निकल पाएगी। पुलिस को पीड़िता के घरवालों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सीमा पात्रा का बेटा आयुष्मान उसे कई बार बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। आयुष्मान उसे बचाने की कोशिश करता था इस वजह से सीमा ने अपने बेटे को पागल बना दिया।

Advertisement

बता दें कि पात्रा पर आरोप है कि 29 साल की एक युवति से दरिंदगी की है। रांची के अशोक नगर स्थित घर में काम करने के बहाने उसे 8 साल से घर में कैद करके रखा था। पीड़िता ने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था और रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। अगर वह घर के कमरे में शौच के लिए चली जाती तो उससे मुंह से शौच साफ कराया जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button