बिलासपुर
मिनोचा कॉलोनी में जया किशोरी की “नानी बाई का मायरा” कथा, केंद्रीय राज्य मंत्री, पूर्व डिप्टी सीएम सहित कई दिग्गज हुए शामिल

बिलासपुर स्थित मिनोचा कॉलोनी में श्री प्रेम सेवा परिवार, बिलासपुर के तत्वावधान में ख्यातिप्राप्त कथा वाचिका सुश्री जया किशोरी जी के श्रीमुख से “नानी बाई का मायरा” त्रिदिवसीय कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शनिवार को कथा श्रवण के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जया किशोरी जी ने अपने ओजस्वी प्रवचन के माध्यम से भक्ति, सेवा और सामाजिक मूल्यों का संदेश दिया, जिससे पूरा पंडाल भक्तिरस में डूबा नजर आया।तीन दिनों तक चलने वाला यह कथा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बना हुआ है।




