बिलासपुर

क्राइम रिपोर्टर बनकर ईंट भट्ठा संचालकों से उगाही करने वाले तीन गिरफ्तार….

 

Advertisement

बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में क्राइम रिपोर्टर बनकर ईंट भट्ठा संचालकों और ट्रैक्टर चालकों से उगाही करने वाले तीन फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Advertisement

आरोपियों में दो पुरुष नारायण सिंह घृतलहरे, सियाराम घृतलहरे और एक महिला दीपकुमारी रजक शामिल हैं। आरोपियों ने बिल्हा क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठा से एनओसी की आड़ में ₹27,000 की मांग की थी। पीड़ित संचालक ने भयवश ₹1500 दे दिए और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को मंगला गांव के पास पकड़ा और उनके कब्जे से नकद ₹1500 व “क्राइम रिपोर्टर” लिखा वाहन बरामद किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button