देश

हिट एंड रन का केस.. चंडीगढ़ में आवारा कुत्तों को खाना खिला रही लड़की को कार ने रौंदा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ़ में एक लड़की को तेज रफ्तार एसयूवी कार द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। सड़क के किनारे आवारा कुत्तों को खाना खिला रही लड़की को एक कार ने गलत दिशा से आकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वह हवा में कई फीट ऊपर उछल गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना सेक्टर 53 में रात 11.39 बजे हुई थी।

घटना के तुरंत बाद भागा चालक
घटना का खुलासा सीसीटीवी वीडियो से हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लड़की कुत्ते को खाना खिला रही थी तो अचानक से गलत दिशा से आकर एक कार ने उसे जोर से टक्कर मारी और चालक घटना के तुरंत बाद भाग गया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चलता है कि जब थार वाहन ने उसे टक्कर मारी तो महिला को एक आवारा कुत्ते को खाना खिलाते हुए देखा गया। पीड़ित लड़की सेक्टर 51 की रहने वाली 25 वर्षीय तेजस्विता कौशल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया केस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस मामले को उठाया है। मालीवाल ने सीसीटीवी वीडियो को ट्वीट कर चंडीगढ़ के डीजीपी से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि बच्ची नेक काम कर रही थी, मैं भगवान से उसके लिए प्रार्थना करती हूं। उन्होंने चंडीगढ़ के डीजीपी को सख्त कार्रवाई करने की अपील करते हुए ये पता लगाने के लिए कहा कि क्या गाड़ी चलाने वाला नशे में था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button