देश

देखिये वीडियो : यहां भीषण धूप और असहनीय गर्मी…वहां बारिश इतनी भीषण कि पुल बह रहे..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : एक पुरानी कहावत है… राम तेरी माया कहीं धूप कहीं छाया.. कुछ ऐसा ही इन दिनों देश में गर्मी और बारिश को लेकर हो रहा है। देश का दिल्ली यूपी समेत बिहार झारखंड मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ इस समय भीषण गर्मी और जानलेवा धूप तथा लू की मार दे रहा है।

Advertisement
Advertisement

यहां रहने वालों के लिए मानसून और बारिश के इंतजार का एक-एक दिन भारी पड़ रहा है। और उधर देश के केरल बेंगलुरु तथा पूर्वोत्तर के असम अरुणाचल प्रदेश मेघालय तथा नागालैंड आदि में बीते कुछ दिनों से हो रही भीषण वर्षा ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

Advertisement

यहां लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। हजारों हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर कहीं और शरण लेनी पड़ती है।‌ अब उत्तर दोगे मेघालय की ही बात करिए। वहां भीषण बारिश और बाढ़ के चलते बरसों पुराना पुल टूट कर भाग गया है।

Advertisement

उत्तर पूर्व के मेघालय में गोरो हिल्स क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से नदी पर बना एक पुल बह गया है। जिसके कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button