उत्तरप्रदेश

यूपी के देवरिया में दिल दहलाने वाली घटना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुई बड़ी वारदात में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना भूमि विवाद को लेकर हुई है। सूचना मिलते ही जिले के आधे दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी गांव में पहुंचकर हालात को संभालने में लगे हैं।

Advertisement
Advertisement

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत के लेड़हां टोले के सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से भूमि विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी मामले को लेकर सोमवार की सुबह प्रेमचंद यादव के साथ दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडा और बंदूक लेकर सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। इस घटना में हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच की जान ले ली। वारदात में प्रेमचंद यादव के भी मारे जाने की सूचना है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचने को का निर्देश दिया। घटनास्थल के लिए खुद भी रवाना हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह भी मौके के लिए रवाना हो गए। वारदात को लेकर आसपास के गांव में भी सनसनी फैल गई है पुलिस छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button