देश

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पद से, हरीश रावत की हुई छुट्टी, उनकी जगह…..

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस में सियासी खींचतान के बाद पंजाब की राजनीति में काफी कुछ बदल गया है। पहले मुख्यमंत्री बदले गए, फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, जिसे नामंजूर कर दिया गया, तो अब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत को हटा दिया गया है, उनकी जगह पर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है।

Advertisement

Advertisement

हालांकि हरीश रावत को कांग्रेस आलाकमान ने किसी विवाद की वजह से नहीं हटाया, बल्कि रावत ने खुद उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की थी, जिसके चलते आज कांग्रेस आलाकमान ने इस पर मुहर लगा दी है।

Advertisement

पंजाब कांग्रेस प्रभारी के पद से मुक्त होने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पंजाब कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें जो सम्मान दिया, वे उसे हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब अपने आप में खुशनुमा प्रदेश है। यहां हर किसी में अपनापन नजर आता है। राजनीतिक खींचतान अपनी जगह है, पर वास्तविकता यह है कि यहां की जनता मेहनतकश है, सेवाभाव रखने वाली है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button