अंतरराष्ट्रीय

जर्मनी के हैम्बर्ग चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंग फायरिंग सात लोगों की मौत इतने घायल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) :  बर्लिन :  जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों को घायल कर दिया। समाचार एजेंसी रायटर ने फोकस ऑनलाइन मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। फोकस मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, यह गोलीबारी उत्तरी जर्मन शहर हैम्बर्ग में हुई है।

Advertisement
Advertisement

गोलीबारी में करीब सात लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए है। पुलिस मौके पर पहुंच कर एक बड़ा अभियान चला रही है। पुलिस के मुताबिक, यह हमला हैम्बर्ग शहर में एक चर्च में हुई है। हमले किस मकसद से किए गए हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Advertisement

गोलीबारी में सात लोगों की मौत, आठ घायल
समाचार एजेंसी रायटर ने बिल्ड अखबार ने के हवले से बताया कि इस गोलीबारी में सात लोग मारे गए हैं, जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी यहोवा के साक्षी चर्च में हुई है। पुलिसने कहा कि घटना स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Advertisement

गोलीबारी के बाद पुलिस चला रही है अभियान
अग्निशमन सेवा का हवाला देते हुए फोकस मीडिया ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग रहे हैं। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट कर मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अल्स्टरडॉर्फ जिले में एक बड़ा पुलिस अभियान चलाया जा रहा है, जहां गोलीबारी हुई है। हालांकि पुलिस ने इस घटना में और अधिक जानकारी नहीं दी है। फोकस ने आगे कहा कि घटना स्थल पर आपातकालीन सेवाएं और डॉक्टर पहुंच गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button