अंतरराष्ट्रीयछत्तीसगढ़

पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्री सस्पेंड, मालदीव सरकार का बड़ा ऐक्शन..

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : मालदीव सरकार ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मंत्रियों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया है। सोशल मीडिया पर इनकी पोस्ट के लिए इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मालदीव सरकार ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय मीडिया के अनुसार, मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले दिन में मालदीव सरकार की तरफ से बयान जारी किया गया था, जिसमें मंत्रियों के बयान से दूरी बनाई गई थी। इसमें कहा गया था कि यह इन लोगों के निजी बयान हैं, जिसका सरकार से कुछ लेना-देना नहीं है।

Advertisement

अपने ही देश में घिरे थे
बता दें कि अपनी भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए यह मंत्री अपने ही देश में घिर गए थे। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद और इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने इन बयानों की आलोचना की थी।

Advertisement

इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने ट्वीट किया कि मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ घृणास्पद भाषा के इस्तेमाल की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की कठोर टिप्पणियों को हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

भारत में बढ़ी थी नाराजगी
इन मंत्रियों की इस टिप्पणी के चलते भारत में बड़े पैमाने पर लोग नाराज हो गए थे। इसके बाद लोगों ने मालदीव की अपनी ट्रिप्स कैंसिल करनी शुरू कर दी थीं। लोग इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव भी ट्रेंड करने लगा था। इसके अलावा भारत में तमाम सेलेब्रिटीज ने भी मालदीव द्वारा की गई टिप्पणियों पर ट्वीट करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख मालदीव की तरफ से डैमेज कंट्रोल की कोशिश भी हुई। लेकिन चीजें हाथ से निकलती चली गईं और आखिर मालदीव सरकार को अपने मंत्रियों पर ऐक्शन लेना ही पड़ा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button