देश

अध्यक्ष बनने पर गहलोत को छोड़ना पड़ेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री पद.. राहुल ने किया “एक व्यक्ति एक पद” का समर्थन

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जल्द चुनाव होने जा रहे हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी यात्रा के बीच उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं को बड़ी सलाह दी है। इस सलाह के साथ ही उन्होंने पत्रकारों के पूछने पर कहां कि वे एक व्यक्ति एक पद की नीति का समर्थन करते हैं। इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा। यह बात राहुल गांधी ने एर्नाकुलम में प्रेस वार्ता के दौरान कही। राहुल ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक पद है। आप एक ऐतिहासिक स्थान ले रहे हैं। एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है। कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है बल्कि यह एक वैचारिक पद है। इसलिए मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने, उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा।

Advertisement

केंद्र सरकार पर निशाना

Advertisement
Advertisement

राहुल ने कहा कि यात्रा की सफलता कुछ विचारों पर आधारित है। पहला विचार यह है कि एक भारत अखंड खड़ा है, अपने आप से युद्ध में नहीं है, अपनों से नाराज नहीं है, नफरत से भरा नहीं है। यात्रा कुछ ऐसा है जिसकी अधिकांश भारतीय लोग सराहना करते हैं और पसंद करते हैं।

Advertisement

गहलोत को छोड़नी होगी सीएम की कुर्सी!

Advertisement

राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के ‘एक व्यक्ति एक पद’ नीति का समर्थन किया। राहुल ने कहा कि हमने उदयपुर के चिंतन शिविर में जो वादा किया था उसे निभाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button