देश

बोले दिग्विजय सिंह…कांग्रेस अध्यक्ष को मुख्यमंत्री पद नहीं संभालना चाहिए

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले पार्टी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं पार्टी का वफादार हूं और पार्टी के निर्देश का पालन करूंगा. अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने के सवाल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब मुझे इस पद के लिए चुनाव लड़ना होगा, आपको मालूम पड़ जाएगा.

Advertisement

दिग्विजय सिंह ने कहा कि 30 तारीख तक आप इंतजार करें, पता चल जाएगा. वहीं अशोक गहलोत के दो पद संभालने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि किसी भी राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष को मुख्यमंत्री का दायित्व नहीं संभालना चाहिए.

Advertisement

वहीं राहुल गांधी को चुनाव लड़ने के लिए मनाए जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे को नहीं लगता वो मानेंगे. राहुल गांधी जी अपनी बात के पक्के हैं. हम उनको अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने अपना रास्ता तय कर लिया है.

Advertisement

बता दें कि दिल्ली में दिग्विजय सिंह सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं. वहीं अशोक गहलोत और शशि थरूर अध्यक्ष पद के दावेदार हैं. हांलाकि, गहलोत अध्यक्ष पद और सीएम की कुर्सी दोनों अपने पास रखना चाहते हैं. इसके पहले गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में सोनिया गांधी ने साफ कर दिया था कि वो अध्यक्ष पद पर किसी का समर्थन नहीं करेंगी.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button