छत्तीसगढ़बिलासपुर

दो गुटों के बीच गैंगवार, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर में गैंगवार की एक बड़ी वारदात हुई है। पुराने बदमाशो के गैंग के बीच जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस के डर से बेखौफ बदमाशों ने हथियारों से लैस होकर एक युवक पर हमला किया। उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। लेकिन वो बच गया।

Advertisement
Advertisement

यह पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे CCTV में कैद हो गई है। घायल भास्कर वर्मा   की रिपोर्ट पर  पुलिस ने काव्य गढ़वाल सिद्धार्थ शर्मा प्रिंस शर्मा और आयुष मराठा को गिरफ़्तार किया है.

Advertisement


वारदात शनिवार रात करीब 1:30 बजे के आसपास हैवंस पार्क होटल के पास  हुई है। तारबहार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है। सभी शहर के पुराने बदमाश हैं। हमला भास्कर वर्मा नाम के युवक पर किया गया। बुरी तरह से घायल वर्मा का हाथ फ्रैक्चर है।बताया जा रहा है की भास्कर वर्मा की हत्या की प्लानिंग पहले से की गयी थी।

Advertisement

हमले के वक्त भास्कर वर्मा के साथ मौजूद उसके दोस्त नवीन गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:00 बजे के आसपास भास्कर ने नवीन को फोन कर उसे लेने आने को कहा। भास्कर की गाड़ी खराब हो गई थी । हमलावर पहले ही भास्कर वर्मा का पीछा कर रहे थे। नवीन अपनी मोपेड से हेवंस पार्क गली के सामने भास्कर को लेने आया तभी अचानक 2 कार और 3 बाइक पर सवार 10-15 लोग अचानक पहुंच गए।


हमलावरों ने गली को दोनों तरफ से घेर लिया और भास्कर वर्मा को दौड़ा-दौड़ा कर मारने लगे। हमलावार अपने साथ एक खास हथियार लेकर आए थे। जो लोहे की राड पर बाइक की चेन रिंग को काटकर बनाया गया था। फरसे की तरह दिखने वाला नुकीला हथियार लगातार भास्कर वर्मा पर मारा जा रहा था। बाहर हाल तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है, मामले में और लोगों की गिरफ्तारी पुलिस जल्द कर सकती है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button