देश

RRR से लेकर Chhello Show तक, ये चार भारतीय फिल्में ऑस्कर की दौड़ में

(शशि कोन्हेर) :  कुछ ही घंटों में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन होने वाले हैं। इस साल ऑस्कर भारत के लिए भी बेहद खास है क्योंकि साल 2023 के लिए चार भारतीय फिल्में शॉर्टलिस्ट की गई हैं, जो नॉमिनेशन हासिल करने के लिए दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों से मुकाबला करेंगी।

ये चार फिल्में हुई शॉर्टलिस्ट
ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से एसएस राजामौली की आरआरआर, पान नलिन की छेलो शो, शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीद और कार्तिकी गोंसाल्वेस की फिल्म द एलिफेंट विस्पर्स शॉर्टलिस्ट की गई है।

आरआरआर
बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीत चुकी है। ऐसे में आरआरआर को लेकर सबसे ज्यादा उम्मीद जताई जा रही हैं कि फिल्म ऑस्कर 2023 में किसी न किसी कैटेगरी में नॉमिनेशन जरुर हासिल कर लेगी।

इन श्रेणियों में आरआरआर हुई शॉर्टलिस्ट

ऑस्कर 2023 में आरआआर बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन और सॉन्ग नाटू-नाटू बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई है।

छेलो शो

गुजराती फिल्म छेलो शो भी ऑस्कर 2023 के लिए मुकाबला कर रही है। पान नलिन द्वारा निर्देशित छेलो शो ऑस्कर में इंटरनेशनल फीचर फिल्म की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट की गई है। फिल्म एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सिनेमा देखना का बेहद शौक है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button