अंतरराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र में फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की तारीफ, रूस यूक्रेन युद्ध पर दिए बयान का किया स्वागत

(शशि कोन्हेर) : यह युद्ध का समय नहीं है’, पीएम मोदी के इस कथन का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में इन दिनों संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वां सत्र चल रहा है। वहां फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सही थे जब उन्होंने कहा कि समय युद्ध का नहीं है।एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करने का वक्त

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी के रूस यूक्रेन युद्ध पर दिए बयान का समर्थन करते हुए मैक्रों ने कहा कि, पश्चिमी देशों के खिलाफ खड़े होने का नहीं है। या पश्चिमी देशों का पूर्वी देशों का विरोध करने के लिए नहीं है। मैक्रों ने कहा कि यह वक्त सभी देशों के लिए एकजुट होने का है। ताकि हम हमारे सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें।

Advertisement
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र में मैक्रों का यह बयान पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बातचीत के संदर्भ में आया है। पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान पुतिन से यह बात कही थी। पीएम मोदी को जवाब देते हुए, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा थी कि वो यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की स्थिति के बारे में जानकारी रखते हैं।

Advertisement

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा था कि यह सब जल्द खत्म हो जाएगा। पीएम मोदी के साथ वार्ता के दौरान पुतिन ने कहा था कि रूस और भारत के बीच खास तरीके के संबंध है। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के संबंध विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के प्रतीक हैं, जो दिन पर दिन बेहतर होते जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button