जांजगीर-चाम्पा

म्युल अकाउंट से 27.83 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

जांजगीर-चांपा – साइबर फ्रॉड के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने फर्जी म्युल अकाउंट खोलकर करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement

जांजगीर थाना पुलिस को साइबर अपराध समन्वय केंद्र के “समन्वस पोर्टल” के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में यूको बैंक की नैला शाखा के एक खाते में संदेहास्पद रूप से 27 लाख 83 हजार 702 रुपये के लेनदेन की जानकारी दी गई थी। जांच में सामने आया कि यह खाता ऑनलाइन ठगी से अर्जित रकम को ट्रांसफर करने और छुपाने के लिए उपयोग में लाया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जांच तेज की गई।

Related Articles

Back to top button