जांजगीर-चाम्पा
रोटावेटर की चपेट में आकर 15 वर्षीय बच्चे की मौत

जांजगीर जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदा गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। खेत में काम के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार किसान ट्रैक्टर में चाबी छोड़कर पानी पीने चला गया था। इसी दौरान उसके 15 वर्षीय बेटे ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर चालू होते ही रोटावेटर चल पड़ा और किशोर उसकी चपेट में आ गया।हादसा इतना गंभीर था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।यह हादसा एक बार फिर खेतों में काम के दौरान सुरक्षा में लापरवाही को उजागर करता है।




