रायगढ़

मोबाइल दुकान में घुसकर हमला करने वाले मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार….

 

Advertisement

रायगढ़ – धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने एक मोबाइल दुकान में घुसकर न सिर्फ गाली-गलौच की, बल्कि युवक को खींचकर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा में 12 जून को नदी में नहाने के दौरान एक मामूली विवाद ने उस वक्त गंभीर मोड़ ले लिया, जब उसी शाम अमन दास की मोबाइल दुकान में कुछ युवकों ने धावा बोल दिया।

बायसी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय तुषार राय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि शाम को राजा खान और अमान खान ने दुकान में घुसकर उससे मारपीट की। विरोध करने पर तुषार को बाहर खींचकर पीटा गया और बीच-बचाव करने आए अन्य युवकों को भी ईंट से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें शामिल हैं:

  • राजा खान (25)
  • मोहम्मद सिराद शेख (29)
  • जाफर खान (21)
  • राजकुमार उर्फ राजू मल्लिक (33)

सभी आरोपी धरमजयगढ़ और आसपास के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने राजा खान के पास से घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया है।

पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 171/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 351(2), 115(2), 332(2), और 191(2) में पंजीबद्ध किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

Related Articles

Back to top button