देश

1974-75 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ पैरवी करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शांति भूषण का देहांत

(शशि कोन्हेर) : पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण का निधन हो गया। वो 97 वर्ष के थे। वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। शांति भूषण सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण के पिता थे।

शांति भूषण ने मोरारजी देसाई के मंत्रालय में 1977 से 1979 तक भारत के कानून मंत्री के रूप में कार्य किया था। वो जुलाई 1977 से अप्रैल 1980 में राज्यसभा सदस्य भी रहे थे।

शांति भूषण ने ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में काफी चर्चित मामले में राजनारायण का प्रतिनिधित्व किया था। जिस कारण इंदिरा गांधी को 1974 में प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था।

उन्होंने कई जनहित मामलों को उठाया है। इसके अलावा वो भ्रष्टाचार के मुद्दों पर काफी मुखर थे। वो अन्ना आंदोलन में भी शामिल हुए थे, जिस कारण उनका आम आदमी पार्टी (AAP) से भी लगाव था। लेकिन वह कभी भी पार्टी में नहीं थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button