देश

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन…..

कांग्रेस पार्टी ने भारत को एकजुट करने और राष्ट्र को मजबूत बनाने के मकसद से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। यह कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पदयात्रा है। राहुल गांधी इस पदयात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों नेता शामिल हैं। पद यात्रा करने वाले 100 से भी अधिक नेताओं को ‘भारत यात्री’ का नाम दिया गया है। इस बीच आज उनकी यात्रा राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के भदोती से शुरू हुई है। जिसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन शामिल हुए।

राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। यह भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से गुजर चुकी है। यह फरवरी 2023 की शुरुआत में कश्मीर में खत्म होगी। 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button