देश

नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

Advertisement

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनको पटना के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उनके हाथ में तेज दर्द हो रहा था। मेदांता हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement



शनिवार की सुबह सीएम नीतीश कुमार के हाथ में अचानक से तेज दर्द शुरू हो गया। उन्‍हें तुरंत पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया जहां हड्डी विभाग के डॉक्‍टरों की टीम ने उनकी जांच की। नीतीश कुमार पिछले काफी समय से लगातार चुनाव में व्‍यस्‍त चल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button