देश

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी से दिया इस्तीफा..कहा…!

(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ़ – पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने 12 बजे अपने फेसबुक पेज पर दिल की बात की। इसमें उन्‍होंने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया। जाखड़ पर कांग्रेस ने हाल ही में अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्‍हें सभी पदों से हटा दिया गया था। जाखड़ को दो साल पहले भी हटाने की सिफार‍िश की थी। एक तरफ कांग्रेस राजस्‍थान उदयपुर में चिंतन श‍िविर में व्‍यस्‍त है तो उसे दूसरी ओर पंजाब में बड़ा झटका लगा है।

Advertisement


सुनील जाखड़ को एक दिन पहले ही पार्टी आलकमान से शोकॉज नोटिस दिया था। अपने फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा क‍ि पार्टी चिंतन शिविर सिर्फ औपचारिकता थी। हर जगह पंजाब की स्थिती बदतर है। कांग्रेस के कुछ नेताओं को बेनकाब करना जरूरी है। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस नेता अंबिका सोनी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस का बेड़ा गर्ग किया। उन्‍होंने आगे कहा क‍ि आज कांग्रेस पार्टी खटिया पर नजर आ रही है। चिंतन श‍िव‍िर से कोई फायदा नहीं होगा। पार्टी को खुद में सुधार करना होगा। चिंतन नहीं, चिंता करने की जरूरत है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button