बिलासपुर

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने राज्य सरकार को घेरा-पूछा कहां है गरीबों के 15 सौ करोड़….

Advertisement

(नीरज शर्मा) : बिलासपुर – केंद्र सरकार की नीतियों को बताते हुए पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता ली।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के आम जनता और गरीबों में बाटी जा रही 5 किलो चावल को दिवाली तक फुफ्त में वितरण करने फैसला केंद्र सरकार ने लिया है।वहीं उन्होंने प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों का 15 सौ करोड़ रुपये यह सरकार डकार गई।उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के आदेश को पढ़ते हुए कहा कि अंत्योदय योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले प्रति व्यक्ति 10 किलो अनाज इस सरकार नही दिया।केंद्र सरकार द्वारा दिये गए 1 करोड़ 385 मीट्रिक टन चावल प्रदेश सरकार ने गरीबों को नही बांटा गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले 7 और 8 अक्टूबर को खाद्य वितरण दूकानों के सामने भाजपा कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करेंगे।

Advertisement
Advertisement

उसके बाद विधानसभा स्तरीय धरना भी दिया जाएगा। नान घोटाले के सवाल पर उन्होंने कहा कि उसको उजागर भी हमारी सरकार ने ही किया था।उसमें जांच भी भारतीय जनता पार्टी ने किया है। किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कही किसान आंदोलन में नही उतरा है 4 कांग्रेस के लोग ही आंदोलन करते है और उसे किसान आंदोलन का नाम दे रहे है।लखीमपुर खीरी में हुए घटना को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कार्यवाही सही हुई है।किसान आंदोलन के राष्ट्रीय नेताओं ने माना है,इस बात को माना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर कहा कि वो अपना नम्बर बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button