देश

कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम ने BJP से इस्तीफा दिया:टिकट न मिलने पर छोड़ी पार्टी; एक दिन पहले जारी हुई थी 189 उम्मीदवारों की लिस्ट

Advertisement

(शशि  कोन्हेर).; कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सवादी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि मैं गुरुवार को और कड़ा फैसला लूंगा और शुक्रवार को अपना काम शुरू कर दूंगा। उनके इस्तीफे को लेकर राज्य के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा है कि वे उनके संपर्क में नहीं हैं।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि BJP ने मंगलवार रात कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। इसमें सिर्फ 8 महिलाएं हैं। CM बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता के शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। अब सिर्फ 35 नामों का ऐलान होना बाकी है। CM बोम्मई ने कहा- दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी।

Advertisement

कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी शिवकुमार के खिलाफ लड़ेंगे मंत्री आर अशोक
BJP के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी परंपरागत चिकमंगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। मंत्री आर अशोक को दो सीटों से मैदान में उतारा जा रहा है। वे राज्य के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ कनकपुरा से और इसके अलावा पद्मनाभनगर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

मंत्री वी सोमन्ना भी दो सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। वरुणा सीट से उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से होगा। पार्टी ने उन्हें चामराजनगर से भी टिकट दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के. चिक्कबल्लापुर सीट तो मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर पर ये लिस्ट जारी की थी।

शेट्‌टार के बगावती तेवर
कर्नाटक भाजपा के सीनियर लीडर बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि 99% जगदीश शेट्टार को चुनावी टिकट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट आज रात जारी कर दी जाएगी। येदियुरप्पा ने दावा किया कि मंगलवार को जारी 189 सीटों में से भाजपा 125-130 सीटें जीतेगी। हम टिकट के अनाउंसमैंट से खुश हैं। हम कर्नाटक में फिरसे सरकार बनाएंगे।

बता दें कि राज्य के पूर्व CM जगदीश शेट्टार के तेवर बगावती नजर आ रहे हैं। पार्टी ने उन्हें खुद चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। वे चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। टिकट लिस्ट जारी करते समय मीडिया के सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था- पार्टी उन्हें मना लेगी।

BJP कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट देखें-

सीनियर लीडर के एस ईश्वरप्पा ने चुनाव लड़ने से इनकार किया
कर्नाटक भाजपा के सीनियर नेता केएस ईश्वरप्पा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। उन्होंने कहा- मैंने बेंगलुरु में हुई कर्नाटक भाजपा चुनाव समिति की बैठक में अपने डिसीजन के बारे में बताया था, लेकिन पार्टी के नेताओं प्रह्लाद जोशी, नलिन कुमार कतील समेत अन्य नेताओं ने मेरे फैसले से इनकार कर दिया था।

उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए रविवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। मीटिंग में भाजपा की टॉप लीडरशिप शामिल हुई। जिसमें PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, राजनाथ सिंह और भाजपा महासचिव बीएल संतोष समेत तमाम सीनियर लीडर मौजूद रहे थे।

10 को वोटिंग होगी, 13 मई को नतीजे आएंगे
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे। नतीजे 13 मई को आएंगे। वोटिंग एक चरण में कराई जाएगी। कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे। जो लोग 1 अप्रैल को 18 साल के होंगे, वो भी वोट डाल सकेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button