राजनांदगांव

पूर्व कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा का 23 को राजनांदगांव प्रवास…..

Advertisement

(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद जिले में पहले कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए गणेश शंकर मिश्रा 23 अगस्त को जिले के प्रवास पर रहेंगे।

Advertisement
Advertisement


विगत दिनों दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के समक्ष गणेश शंकर मिश्रा भाजपा में शामिल हुए हैं। कलेक्टर रहते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यो की वजह से जिले की जनता उन्हें आज भी नहीं भूल पायी है। निर्मल ग्राम योजना, बाल विवाह रोकथाम, डोंगरगढ़ पदयात्री सेवा व सम्मान, नगर सौन्दरीयकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यो की वजह से जिले की अलग पहचान बनी थी।

Advertisement


अपने प्रवास के दौरान गणेश शंकर मिश्रा सिविल लाइन में 11 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट और प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके बाद डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी का दर्शन कर वापस आकर परिचितों से मुलाकात कर भाजपा कार्यालय होते हुए रायपुर हेतु प्रस्थान करेंगे।
उदय मिश्रा, राजनांदगांव।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button