देश

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर खरगोन हिंसा मामले में गलत ट्वीट करने पर..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भोपाल – खरगोन हिंसा मामले में मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ फेक ट्वीट करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ उनके हाल के ट्वीट को लेकर धारा 153-ए, 295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना है), 465, और 505(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement
Advertisement

मध्‍य प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया है। शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि एक युवक द्वारा भगवा झंडा धार्मिक स्थल पर लहराने का जो फोटो दिग्विजय ने जारी किया है, वह मध्य प्रदेश का नहीं है। यह धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश है। इधर शिवराज सिंह ने खरगोन दंगा मामले में गृह विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। राज्य की कानून व्यवस्था को और चुस्त करने के निर्देश दिए। भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा और नेताओं ने क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा गए गए ट्वीट को लेकर शिकायत की थी।

Advertisement

विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध है कि दिग्विजय सिंह के द्वारा धार्मिक भावना भड़काने, दंगा कराने व समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रदेश को दंगो में झोंका जा सके अनुरोध है कि इनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाए।

दंगाइयों पर कार्रवाई से दिग्विजय सिंह को पीड़ा
इसके पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जब दिग्विजय सिंह के शांति दूतों ने रामनवमी के जुलूस पर पत्थर फेंके, तब तो उन्होंने ट्वीट कर कोई सवाल नहीं खड़ा किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button