देश

विदेशी यह नहीं जानते कि राहुल गांधी वास्तव में पप्पू हैं, किरेन रिजिजू का बड़ा हमला

Advertisement

(शशि कोन्हेर) – केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि विदेशियों को यह पता नहीं है कि राहुल गांधी वास्तव में पप्पू हैं। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी के भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने यह हमला किया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर भारत की वास्तुकला को नष्ट करने का आरोप लगाया

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए अपने संबोधन को लेकर सत्ता पक्ष के निशानें पर हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उनके खिलाफ ताजा हमला किया है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी भारत की एकता के खिलाफ खतरा बन चुके हैं। वह भारत को बांटने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि स्वघोषित कांग्रेस राजकुमार ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होोंने यह भी कहा कि विदेशी लोग यह नहीं जानते हैं कि वह वास्तव में पप्पू हैं।

Advertisement

रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, “भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं, लेकिन विदेशी यह नहीं जानते कि वह वास्तव में पप्पू हैं। उनके मूर्खतापूर्ण बयानों पर प्रतिक्रिया देना आवश्यक नहीं है, लेकिन समस्या यह है कि उनके भारत विरोधी बयानों का भारत विरोधी ताकतों द्वारा भारत की छवि को धूमिल करने के लि दुरुपयोग किया जाता है।”

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button