बिलासपुर
कोरोनाकाल मे किये गए सामाजिक कार्यों के लिए, धिति फाउंडेशन के द्वारा जयश्री फाउंडेशन एवं हिन्दू एकता संगठन सामाजिक संस्था को किया गया सम्मानित….
बिलासपुर – धिति फाउंडेशन के द्वारा लखीराम ऑडिटोरियम मे उद्यम 3.0 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम कोरोनकाल में किये गए सामाजिक कार्यो के लिए सामाजिक संस्था जयश्री फाउंडेशन व हिन्दू एकता संगठन को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में वैभव मिश्रा, बलेश्वर सिंह ठाकुर, बृजेश सिंह ठाकुर, आकाश दुबे, सौरभ शुक्ला, सतीश यादव, युवराज तोड़ेकर एवम राजा पाण्डेय सम्मिलित हुए। जय श्री फाउंडेशन एवम हिन्दू एकता संगठन के द्वारा कई वर्षो से रक्तदान, वस्त्रदान, पौधरोपण, सफाई, कन्यादान, कंबल दान, असक्षम मरीजो का इलाज एवम अन्य प्रकार के सामाजिक कार्य किये जा रहे है।
Advertisement