महासमुंद
सरायपाली क्षेत्र में बिजली गिरने से पांच की मौत…..
![](/wp-content/uploads/2022/07/image_editor_output_image-14686761-1659092716696.jpg)
(शशि कोन्हेर) : महासमुंद जिले के सराईपाली क्षेत्र के थाना सिंघोड़ा के ग्राम घाटकछार में बिजली गिरने से 5 लोग की मौत हो गई है, वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही सिघोडा पुलिस मौके पर पहुंची है, संजीवनी वाहन से घायलों को इलाज के लिए सराईपाली अस्पताल लाया गया है।