छत्तीसगढ़

सर्चिंग से लौट रहे जवानों पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में भागे नक्सली…..

Advertisement

सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि सर्चिंग से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में सारे नक्सली भाग निकले। मौके से जवानों ने हथियार और विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के अरनपुर से DRG, CRPF और बस्तर फाइटर्स के जवान दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सरहद पर नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। जवान बड़ेपल्ली, बेनपल्ली, परलगट्टा, गोंदपल्ली और उरसागल क्षेत्र के जंगल की सर्चिंग कर लौट रहे थे। इसी बीच बड़ेपल्ली और परलगट्टा के जंगलों में नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisement

जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। यहां से हथियार समेत विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।

Advertisement

नक्सलियों ने इस इलाके में अपने कुछ अन्य सामान भी डंप कर रखे थे, जिसे सर्चिंग के दौरान जवानों ने बरामद किया है। गुरुवार की देर शाम दंतेवाड़ा पुलिस ने इस मुठभेड़ का खुलासा किया।

दंतेवाड़ा के ASP आरके बर्मन ने बताया कि मौके से एक 12 बोर की बंदूक, 8 नग 12 बोर राउंड, पिट्ठू, ढपली, नक्सली स्मारिका, नक्सली वर्दी समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस इलाके में लगातार सुरक्षा दी जा रही है।

दरअसल, यहां अरनपुर-जगरगुंडा तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। वर्तमान में कमारगुड़ा तक सड़क बन गई है। कमारगुड़ा से जगरगुंडा तक सड़क निर्माण का काम जारी है। यह पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ है।

इसे नक्सलियों की घाटी भी कहा जाता है। केशकाल घाट के आकार की तरह सड़क का निर्माण हुआ है, आगे काम जारी है। यहां सड़क निर्माण करने भारी संख्या में सुरक्षाबलों का पहरा रहता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button