छत्तीसगढ़

फिर बदलने वाला हैं मौसम….दस्तक दे सकती हैं बारिश

Advertisement

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। जिस वजह से राजधानी के कई जगहों पर अंधड़, वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। जिससे छत्तीसगढ़ का मौसम दो दिनों बाद नरम पड़ सकता है। इस बदले हुए मौसम के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Advertisement

दरअसल, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 31 मार्च से मौसम बदलाव की संभावना जताई है कि प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक कई जिलों में गरज चमक के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। जिस वजह से छत्तीसगढ़ का मौसम दो दिनों बाद नरम पड़ सकता है।

साथ ही 31 मार्च से कुछ स्थानों पर अंधड़, वज्रपात की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। बदले मौसम की वजह से प्रदेश के मध्य भाग में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। तो वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को राजनांदगांव में 40, रायपुर में 39.5 , बिलासपुर में 38.6, दुर्ग में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button