देश

परीक्षा हॉल के भीतर 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर, पहले नर्वस हुआ छात्र..फिर बेहोश होकर गिर गया

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : आमतौर पर स्कूली और कॉलेज के छात्र को लड़कियों के दीवाने बने रहते हैं। कई बार इसके कारण लड़कियों को जिल्लत और परेशानी भी झेलनी पड़ती है। लेकिन बिहार के नालंदा में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां 12वीं का छात्र एक्जाम हॉल में 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर नर्वस हो गया, और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

500 लड़कियों में खुद को अकेला पाकर बेहोश हुआ छात्र
दरअसल बिहार शरीफ के अल्लामा इकबाल कॉलेज का छात्र मणिशंकर ब्रिलियंट स्कूल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने आया था। और जिस परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था, वहां 500 लड़कियों को वो अकेला लड़का था। यह जानकर ही वो घबरा गया और फिर बेहोश हो गया। नौबत अस्पताल में भर्ती होने की पहुंच गई है। वहीं छात्र के परिजनों का कहना है कि घबराहट की वजह से वह बेहोश हो गया था, उसे बुखार आ गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement


बताया जा रहा है कि जब छात्र परीक्षा केंद्र गया तब उसने देखा कि कमरा लड़कियों से भरा हुआ है, जिससे वह घबरा गया और उसको बुखार आ गया। छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button